Corbin Bosch vs Prasidh Krishna: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने एमआई को 20 ओवर में 155 रनों के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं, अंतिम ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों में महत्वपूर्ण 27 रन जड़े। बॉश ने पारी के आखिरी ओवर की शुरुआत प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ दो दमदार सिक्स लगाकर की। हालांकि, अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध ने अपनी रफ्तार से बॉश को चारों खाने चित कर डाला। प्रसिद्ध के वार से बॉश का सिर चकरा गया और फिजियो को मैदान में दौड़ लगाकर आना पड़ा।
प्रसिद्ध के वार से चकराया बॉश का सिर
मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवर की शुरुआत कॉर्बिन बॉश ने जबरदस्त सिक्स के साथ की। इसके बाद अगली गेंद को भी बॉश डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने में सफल रहे। ओवर की तीसरी गेंद को भी मुंबई का बल्लेबाज बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना चाहता था। हालांकि, लगातार दो सिक्स खा चुके प्रसिद्ध ने अपनी रफ्तार से बॉश को सन्न कर दिया। बॉश स्पीड से पूरी तरह से चकमा खा गए और गेंद जोर से आकर उनके हेलमेट पर आकर लगी।
बॉश थोड़ी देर के लिए असहज महसूस नजर आए, जिसके चलते तुरंत फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। नियमों के हिसाब से बॉश का चेकअप किया गया और उनका हेलमेट भी बदला गया। ठीक इसके बाद अगली बॉल पर दो रन चुराने के प्रयास में बॉश अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 22 गेंदों में दो सिक्स और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए।
मुंबई का बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं, रोहित शर्मा को 7 रन के स्कोर पर अरशद खान ने चलता किया। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने टीम की बिखरती हुई पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। सूर्या 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जैक्स ने 35 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन टोके। तिलक और हार्दिक पांड्या सस्ते में पवेलियन लौटे। बॉश की 27 रनों की पारी के बूते मुंबई 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 155 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines