Phillip Salt: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 14 आरसीबी बनाम गुजरात के बीच एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की ओर से फिलिप साल्ट और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। पांचवें ओवर में साल्ट ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर दनदनाता छक्का मारा। इसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने साल्ट को चारों खाने चित कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
साल्ट का दनदनाता छक्का
मोहम्मद सिराज गुजरात की ओर से पांचवां ओवर करने के लिए आए। ओवर की तीसरी गेंद पर साल्ट ने आगे निकलकर धमाकेदार अंदाज में पुल शॉट खेला और गेंद हवा से बात करते हुए काफी दूर गई। साल्ट में 105 मीटर लंबा छक्का मारा। लेकिन फिर क्या था। सिराज ने अगली ही गेंद पर साल्ट को क्लीन बोल्ड कर उन्हें चारों खाने चित कर दिया। सिराज की गेंद का साल्ट के पास कोई जवाब नहीं था। सिराज ने साल्ट को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरसीबी को नहीं मिली अच्छी शुरुआत
जीटी के खिलाफ इस मैच में आरसीबी को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 6 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं साल्ट ने भी 13 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 6.2 ओवर में ही आरसीबी को 4 बड़े झटके 42 रन पर ही लग गए थे। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करते हुए दिखी।
सिराज की शानदार गेंदबाजी
सिराज आईपीएल 2025 में गुजरात का हिस्सा हैं। इससे पहले सिराज आरसीबी के अहम खिलाड़ी थे। उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से आरसीबी के बल्लेबाजों की बोलती बंद कर दी। सिराज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 19 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए। सिराज ने साल्ट के अलावा पडिक्कल और लियाम लिविंगस्टोन को अपना निशाना बनाया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
26 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines