PBKS vs RR Head To Head: IPL 2024 के 27वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स का भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। 17वें सीजन में अब तक RR बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान ने 5 में से 4 मैच जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इसके अलावा पंजाब किंग्स 5 में से सिर्फ 2 ही मुकाबले जीत पाई है। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में शिखर धवन और संजू सैमसन की निगाहें जीत पर होंगी।
राजस्थान का पलड़ा भारी
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो RR का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें IPL में अब तक 26 बार टकराई हैं। इस दौरान राजस्थान ने 15 मुकाबले जीते हैं। साथ ही पंजाब किंग्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो RR ने 3 मैच जीते हैं, वहीं पंजाब के खाते में 2 जीत आई हैं। दोनों टीमें अब मुल्लांपुर में टकराने जा रही हैं। इस नए स्टेडियम में IPL के अब तक 2 ही मैच खेले गए हैं।
पंजाब का सर्वाधिक स्कोर 223 रन रहा
PBKS और RR के बीच अब तक हुए मुकाबलों में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 मैच जीते हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 और चेज करते हुए 8 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। इस दौरान पंजाब का सर्वाधिक स्कोर 223 रन और लोएस्ट स्कोर 124 रन रहा है। साथ ही RR का हाइएस्ट स्कोर 226 रन और लोएस्ट स्कोर 112 रन रहा है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन (596) बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: लगातार हार के बीच RCB को लगा तगड़ा झटका! बाहर हो सकता है दिग्गज प्लेयर
ये भी पढ़ें: MI vs RCB: मैच जीतते ही हार्दिक पांड्या के बदल गए तेवर, रोहित चिल्लाते रहे, हार्दिक इग्नोर करते रहे!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines