WTC 2025 Final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच में होने वाला है। ये मुकाबला 11 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बड़े बदलाव की बात कही है। डब्ल्यूटीसी फाइनल के वेन्यू को लेकर पैट कमिंस का बड़ा बयान सामने आया है।
कमिंस ने इस बदलाव की कही बात
रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के वेन्यू को लेकर कहा “जो टीम पिछले चक्र की विजेता हो, उसको अगले सत्र का फाइनल होस्ट करनी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। हालांकि ये भी अच्छा है कि हर चक्र का फाइनल लॉर्ड्स में होता है ये काफी अच्छा मैदान है और ऐसा लग रहा है कि एक ही वेन्यू पर खेलना आसान काम है।”
अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 फाइनल खेले जा चुके हैं और ये दोनों ही फाइनल लॉर्ड्स में ही खेले गए हैं। पहले सत्र के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, वहीं दूसरे सत्र के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के आंकड़े
टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 123 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 54 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका को महज 26 मैचों में ही जीत मिली है। इसके अलावा 21 मैच ड्रॉ हुए हैं। हालांकि पिछले 10 सालों से साउथ अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया पर पलड़ा भारी रहा है। साल 2015 से अभी तक दोनों टीमों के बीच 10 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 5 मैचों में अफ्रीका और 4 में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है।
वहीं टेम्बा बावुमा का कप्तानी में साउथ अफ्रीका लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रही है। बावुमा की कप्तानी में अभी तक साउथ अफ्रीका एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है, ऐसे में अब साउथ अफ्रीका की नजरें पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ना गिल, ना करुण नायर… दिग्गज क्रिकेटर ने बताया टेस्ट में विराट कोहली का ‘परफेक्ट’ रिप्लेसमेंट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
40 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines