Avinash sable slams critics: भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो Paris Olympics 2024 में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में 11वें स्थान पर रहे साबले ने लोगों को ऐसा न करने की अपील की है।
साबले ने कहा कि मेरे साथ बैठे खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपने बारे में किए लोगों के कमेंट पढ़ते हैं और इस सब के चलते वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि ये तनाव उनके खेल और सेहत दोनों के लिए सही नहीं है।
इन खिलाड़ियों को किया गया ट्रोल
बता दें Paris olympics 2024 चल रहा है। ऐसे में तीरंदाज दीपिका कुमारी, पहलवान अंतिम पंघाल समेत अन्य कई भारतीय एथलीटों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। अविनाश ने ऐसे प्रशंसकों पर ही पलटवार किया है।
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat को सिल्वर मिलेगा या लौटेंगी खाली हाथ! आज रात इतने बजे होगा किस्मत का फैसला
सरकारी पैसे पर नहीं करते मौज-मस्ती
अविनाश साबले ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर हमारे एथलीटों के बारे में बेहद अपमानजनक बातें लिख रहे हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हम सरकारी पैसे पर मौज-मस्ती करने आते हैं, लेकिन यह सच नहीं है।
परिवार से दूर रहकर ट्रेनिंग लेते हैं खिलाड़ी
अविनाश साबले ने कहा कि हम लोग महीनों अपने परिवार से दूर रहकर ट्रेनिंग लेते हैं ये बेहद कठिन होता है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने देखा है कि मेरे बगल में बैठे कुछ एथलीट सोशल मीडिया पर अपने बारे में किए कमेंट को पढ़कर निराश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग से उनकी मनःस्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है, अगर इतना मजाक उड़ाया जाएगा तो हम देश का प्रतिनिधित्व कैसे करेंगे?
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में ब्रॉन्ड मेडल जीतकर लौटी इंडियन हॉकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत, देखें तस्वीर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines