Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में इतिहास रच दिया है। दोनों ने शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की मिश्रित खेल स्पर्धा में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इन दोनों की जोड़ी ने साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। मनु भाकर ने इससे पहले महिला एकल वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। मनु भाकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। इस इवेंट में सर्बिया ने गोल्ड और तुर्की ने सिल्वर पदक जीता है।
16-10 के अंतर से जीता मैच
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मैच में साउथ कोरिया की जोड़ी को 16-10 के अंतर से हराया। इस पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले 2 राउंड में पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और इसके बाद हर राउंड में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ‘हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है।’ उन्होंने आगे मनु भाकर के लिए लिखा कि यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।
सरबजोत के पिता ने जताई खुशी
बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सरबजीत के पिता ने खुशी जताई है। सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं। सबसे पहले मैं गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकूंगा। हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।’
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
7 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
39 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines