Paris Olympics 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां जर्मनी से टीम को हार का सामना करना पड़ गया था। इसके बाद टीम का स्पेन के साथ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच हुआ , जिसमें भारत ने 2-1 के अंतर से ये मेडल अपने नाम कर लिया। ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम वापस भारत लौटी तो यहां टीम का ग्रैंड वेलकम किया गया है। इस जोरदार स्वागत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
हॉकी टीम इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में हॉकी टीम का फ्लाइट में तालियों के साथ स्वागत किया गया है। इसके बाद जब खिलाड़ी एयरपोर्ट पहुंचे हैं तो वहां पर हॉकी इंडिया के अधिकारी व खिलाड़ियों के परिजनों ने टीम का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस लम्हे को शेयर किया है।
मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आने के बाद हॉकी टीम के खिलाड़ी सीधा नेशनल स्टेडियम में पहुंचे, जहां पर मेजर ध्यानचंद को खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी और प्रतिमा के साथ फोटो भी खिंचाई। हॉकी इंडिया की ओर से इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।
कप्तान और गोलकीपर ने निभाई थी अहम भूमिका
भारत की हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अहम भूमिका निभाई थी। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए थे, जबकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने 2 महत्वपूर्ण गोल बचाए थे।
ऐसा रहा प्रदर्शन
टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 के अंतर से हराया। इससे पहले टीम जर्मनी से 2-3 के अंतर से सेमीफाइनल मैच में हार गई थी। वहीं, भारत को ग्रुप स्टेज में बेल्जियम से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं। जिसमें, भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2, अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ, आयरलैंड को 2-0 और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 के अंतर से हराया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines