Athletes Gulveer Singh Miss Qualification Paris Olympics 2024: एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह ने मेंस 10,000 मीटर में 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, लेकिन उसके बावजूद वह पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बनाने से चूक गए। अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में आयोजित हुई द टेन प्रतियोगिता में भारत के गुलवीर सिंह ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए दूसरे पायदान पर रहे। गुलवीर ने 16 साल पहले बनाए गए सुरेंद्र सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा। 25 साल के गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर की दौड़ को 27 मिनट और 41.81 सेकंड में पूरा किया था। जबकि इससे पहले 2008 में भारत के सुरेंद्र सिंह ने 10,000 मीटर की दौड़ को पूरा करने के लिए 28 मिनट और 02.89 सेकंड का समय लिया था।
पेरिस ओलंपिक के टिकट से चूके
भारत के गुलवीर सिंह ने बेसक 10,000 मीटर में 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उसके बावजूद वह पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना स्थान सुनिश्चित करने से वंचित रह गए। दरअसल गुलवीर सिंह को पेरिस ओलंपिक में जाने के लिए 10,000 मीटर की दौड़ को 27 मिनट में पूरा करना था, लेकिन उसके लिए गुलवीर ने 41.81 सेकंड का समय अतिरिक्त लिया था। जिसके कारण वह इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: जोफ्रा आर्चर के RCB में शामिल होने की अटकलें तेज, इंस्टा स्टोरी से चौंकाया
कार्तिक कुमार भी चूके
गुलवीर सिंह के अलावा भारत के कार्तिक कुमार भी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना स्थान सुनिश्चित करने से चूक गए। कार्तिक ने कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में आयोजित हुई द टेन प्रतियोगिता में 10,000 मीटर की दौड़ को 28 मिनट और 01.90 सेकंड में पूरा किया था। वह इस प्रतियोगिता में 9वें स्थान पर रहे थे। जिसके बाद वह भी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई नहीं देंगे।
पुरुषों के अलावा महिलाओं की 10 हजार मीटर की दौड़ में पारुल चौधरी ने भी हिस्सा लिया था। उनको पेरिस ओलंपिक 2024 में क्वालिफिकेशन करने के लिएय यह दौड़ 30 मिनट और 40.00 सेकंड में पूरी करनी थी, लेकिन पारुल चौधरी ने 10 हजार मीटर को पूरा करने के लिए 32 मिनट और 32 मिनट और 02.08 सेकंड में इस दौड़ को पूरा करने में कामयाब रहीं और 20वें स्थान पर ठहर गईं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, इंजरी पर की खुलकर बात
कब होगा पेरिस ओलंपिक 2024
इस बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2024 की मेजबानी फ्रांस की राजधानी पेरिस करता हुआ दिखाई देगा। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत शुक्रवार 26 जुलाई 2024 में होगी। वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 को 11 अगस्त 2024 तक खेला जाएगा। भारतीय फैंस इस बार एथलीट से ओलंपिक 2024 में सबसे ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि अभी यह देखना होगा कि वह कौन से एथलीट होंगे जो ग्रीष्मकालीन पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
47 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines