कब-कब भारतीय पहलवानों ने जीता मेडल
केडी जाधव – 1952
केडी जाधव ने स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीता। उन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में पुरुषों की 57 किग्रा भार वर्ग की कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बचपन से कुश्ती के शौकीन माने जाने वाले केडी जाधव की बेहतरीन तकनीक ने उन्हें कई बार राष्ट्रीय चैंपियन भी बनाया। उन्होंने वर्ष 1948 में लंदन ओलंपिक में डेब्यू किया था, जिसमें वह 6वें स्थान पर रहे थे। इसके बाद 1952 के ओलंपिक में केडी जाधव ने स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने की उपलब्धि अपने नाम कर ली थी।
सुशील कुमार – 2008 और 2012
सुशील कुमार ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन वह पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में सुशील कुमार ने अपना वेट कैटेगरी बदला और 66 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद सुशील कुमार ने 2012 के लंदन ओलंपिक में भी कमाल किया और सिल्वर पदक अपने नाम किया। सुशील कुमार दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे।
योगेश्वर दत्त – 2012
साक्षी मलिक – 2016
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक-2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता और कुश्ती में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।
रवि कुमार दहिया – 2020
पिछले ओलंपिक में भारत के लिए रवि कुमार दहिया ने कुश्ती में पदक जीता था। रवि कुमार दहिया फाइनल मैच में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन आरओसी के जौर उगुएव से हार गए थे और उन्हें सिल्वर पदक से ही संतोष करना पड़ा था।
बजरंग पुनिया – 2020
बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में डेब्यू किया था और अपने पहले ही ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया था। बजरंग पुनिया ने ये पदक 65 किग्रा भार लर्ग में अपने नाम किया था।
अमन सहरावत – 2024
पेरिस ओलंपिक में भी भारत ने कुश्ती में मेडल जीत लिया है। इस बार अमन सहरावत ने 57 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अमन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्टो रिको के पहलवान डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराकर ये मेडल अपने नाम किया है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines