Paris Olympics 2024 में आज भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को मनु भाकर से उम्मीद थी कि वह मेडल जीतकर भारत को चौथा ओलंपिक पदक दिलाएंगी और अपना तीसरा ओलंपिक मेडल जीतेंगी। लेकिन, मनु भाकर के साथ करोड़ों फैंस का ये सपना चकनाचूर हो गया। मनु भाकर की हार से टूटे भारतीय खेल प्रशंसकों को अब झारखंड की रहने वाली रिक्शा चालक की बेटी ने बड़ी राहत दी है। इस बेटी ने ओलंपिक के तीरंदाजी के खेल में भारत को मेडल जिताने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
कौन है ये खिलाड़ी
क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद जगाने वाली ये एथलीट दीपिका कुमारी हैं। दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन के साथ ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब वह मेडल मैच में एंट्री करने के लिए महज एक कदम ही दूर हैं।
कैसा है दीपिका का पारिवारिक बैकग्राउंड
दीपिका कुमारी आज भारत की स्टार तीरंदाज एथलीट हैं, लेकिन उनके पिता एक ऑटो रिक्शा चालक का काम किया करते थे। एक रिक्शा चालक के लिए बच्चों को पढ़ाना या कोई भी खेल खिलाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद दीपिका कुमारी के पिता ने हार नहीं मानी और बांस के उपकरण बनाकर दीपिका को तीरंदाजी सिखाई।
इसके बाद टाटा आर्चर एकेडमी में उन्हें प्रशिक्षण का मौका मिल गया। फिर दीपिका ने भी पिता के अरमानों पर पानी नहीं फेरा, बल्कि उन्होंने भी लगातार अभ्यास करके लगातार आगे बढ़ती रहीं। दीपिका ने अपनी मेहनत, जुनून के दम पर राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व कप आदि टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
बटोर चुकी हैं कई अवॉर्ड
दीपिका कुमारी ने महज 15 साल की उम्र में ही अमेरिका में खेले गए यूथ तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीत हासिल कर इतिहास रचा था। इसके बाद दीपिका कुमारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मेहनत के दम पर ही सफलता के झंडे गाड़े। साल 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2016 में उन्हें पद्मश्री, 2014 में एफआईसीसीआई की ओर से स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मैच
दीपिका कुमारी ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल मैच में प्रवेश किया है। उनका ये मैच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होगा। शाम 5:10 बजे शुरू होने वाले इस क्वार्टर फाइनल मैच में दीपिका कुमारी का सामना रोमानिया की मैडलिना अमाइस्ट्रोए या साउथ कोरिया की सु-ह्योन से होगा। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद दीपिका कुमारी सेमीफाइनल मैच में प्रवेश कर लेंगी, जहां वह मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
29 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines