Manu Bhaker Sarabjot Singh won Bronze Medal in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में मंगलवार का दिन तमाम भारतीयों के लिए शुभ मंगल साबित हुआ। 2024 के ओलंपिक में भारत के लिए खाता खोलने वाली शूटर मनु भाकर एक बार फिर से अपनी पिस्टल के साथ तैयार थी। उनका साथ निभाने के लिए साथ में थे हरियाणा के ही सरबजोत सिंह। दोनों युवाओं के कंधों पर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक दिलाने की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
पेरिस ओलंपिक के मिक्स्ड डबल्स 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक मुकाबले में जैसे ही इन दोनों ने कोरिया को मात दी, भारत ने नया इतिहास रच दिया। आजाद भारत के इतिहास में एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली एथलीट बन गई हैं। उनसे पहले यह कारनामा 1900 में नॉर्मन पिचर्ड ने किया था। पूरे मुकाबले के दौरान स्टैंड्स में बैठे लोगों में एक शख्स बार-बार जोश भरने में लगी हुई थी।
जब भी कोरियाई टीम आगे निकलती या भारत का निशाना गड़बड़ाता तो यही महिला बार-बार हौसलाअफजाई करते हुए लोगों को तालियां जारी रखने के लिए कहती रही। यह महिला जो लोगों में ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाने के लिए जोश भर रही थी, वह एक इंडियन नहीं बल्कि एक मंगोलियाई खिलाड़ी है। हम बात कर रहे हैं भारत की पिस्टल टीम की कोच मुखबायर दोरसुरेन की। मुखबायर पूरे इवेंट के दौरान मनु और सरबजोत का हौसला बढ़ाती रहीं।
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट
मुखबायर का जन्म मंगोलिया में हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने जर्मनी की नागरिकता ले ली। साल 2022 में वह भारतीय टीम के साथ कोच के तौर पर जुड़ गई थीं। मुखबायर ओलंपिक में जर्मनी और मंगोलिया दोनों ही देशों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और रोचक बात यह भी है कि दोनों ही देशों को ओलंपिक मेडल दिला चुकी हैं। साल 1992 में उन्होंने 25 मीटर एयर पिस्टल में मंगोलिया के लिए कांस्य पदक जीता था। फिर 2008 में बीजिंग ओलंपिक में भी उन्होंने कमाल दिखाया। इसी इवेंट में जर्मनी को कांस्य पदक दिलाया। इसके अलावा वह 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड
इसके अलावा वह वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। 1998 में उन्होंने मंगोलिया के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती, फिर 2002 में जर्मनी के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाया। उनके भारतीय टीम के साथ जुड़ने से खिलाड़ियों के खेल में काफी निखार आया है। उन्हीं की निगरानी में सरबजोत सिंह जैसे युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें: मनु भाकर ने जीता दूसरा पदक
ये भी पढ़ें: क्या मनु भाकर अब लगाएंगी हैट्रिक!
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
8 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
48 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines