Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हो रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में तेज गेंदबाज हारिस राउफ चोटिल हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में वो सिर्फ 6।2 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। इस दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हो गया था, जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़ कर वापस जाना पड़ा था। इसी बीच उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
उनके मैदान से बाहर जाने का नुकसान पाकिस्तान की टीम को सबसे ज्यादा हुआ था। न्यूजीलैंड ने आखिरी के 10 ओवर में तेजी से रन बनाए थे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक ठोक दिया था। उनके इस शतक की वजह से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 रन बनाए थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
क्या हारिस राउफ अगले मैच में खेलेंगे?
चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले, पाकिस्तान की टीम इनकी फिटनेस का खास ध्यान रख रही है। पाकिस्तान की टीम उन्हें इस मेगा इवेंट से पहले पूरी तरह से फिट चाहती है। रिपोर्टों के अनुसार, राउफ काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। हालांकि, पीसीबी कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है और इस तेज गेंदबाज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। चोट की गंभीरता के बारे में अभी जानकरी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्टों के अनुसार यदि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में उतारने से पहले पूरे टूर्नामेंट से आराम भी दे सकता है ।
पहले वनडे में लगा था पाकिस्तान को झटका
इस ट्राई सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 252 रनों पर ढेर हो गई थी। फखर जमान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 69 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
17 mins agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
27 mins agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
32 mins agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
1 hr agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
1 hr agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines