Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को इकबाल स्टेडियम फैसलाबाद में खेला जाएगा. पहला वनडे मैच पाकिस्तान अपने नाम कर चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर 1-1 की बराबरी कर चुकी है. तीसरे मैच पर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की निगाहें हैं. इसके अलावा बाबर आजम पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिन्होंने अब तक इस सीरीज में खेले गए 2 मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. आइए एक नजर तीसरे मुकाबले के प्रीव्यू पर डालते हैं.
कब शुरू होगा मुकाबला?
भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में बाबर आजम पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. वह अब तक खेले गए दो मैच में फ्लॉप हुए हैं. उन्होंने पहले मैच में 7 और दूसरे मैच में 11 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में तीसरा वनडे मैच उनके लिए करो या मरो का होगा.
इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने भी दूसरे मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर अफ्रीका को 8 विकेट से जिताने में मदद की थी. तीसरे मुकाबले में भी उनसे खासा उम्मीदें साउथ अफ्रीका को रहेंगी.
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज
मौसम पर एक नजर
8 नवंबर को फैसलाबाद का मौसम साफ रहेगा. दिन भर धूप खिली रहेगी. तापमान 27 डिग्री रहेगा, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. नमी 38 फीसदी रहेगी. वहीं, हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी.
हेड टू हेड में कौन आगे?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक 89 वनडे मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 35 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि अफ्रीका ने 53 मैच जीते हैं. एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11
फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह.
दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फोर्टुइन, नंद्रे बर्गर, नकाबायोमजी पीटर.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
4 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines