Pakistan Super League: आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का पूर्व बल्लेबाज पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सीजन 9 से जुड़ गया है। पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी बचे मैचों के लिए मुल्तान सुल्तांस टीम में शामिल हुआ है। जिससे मुल्तान सुल्तांस टीम की बल्लेबाजी को और ज्यादा मजबूती मिलने वाली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी की मुल्तान सुल्तांस टीम में एंट्री के बाद मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान भी काफी खुश हैं।
कौन हैं ये पूर्व केकेआर बल्लेबाज
हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स की। जो पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सीजन 9 में मुल्तान सुल्तांस टीम से जुड़ गए हैं। आईपीएल 2023 में जॉनसन चार्ल्स कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके बाद वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज को आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद जॉनसन ने पीएसएल को चुना है। इससे पहले चार्ल्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया था।
साल 2016 टी20 विश्व कप चैंपियन टीम का थे हिस्सा
साल 2016 में जब वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। तब जॉनसन चार्ल्स टीम का हिस्सा थे। ऐसे में उनके पास काफी अनुभव भी है जो अब मुल्तान सुल्तांस टीम के काम आने वाला है। 3 मार्च को मुल्तान सुल्तांस का मुकाबला कराची किंग्स के साथ होने वाला है। इससे पहले जॉनसन चार्ल्स ने मुल्तान सुल्तांस के साथ जुड़कर टीम को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। टी20 क्रिकेट में चार्ल्स ने वेस्टइंडीज के लिए काफा शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। चार्ल्स ने महज 39 गेंदों पर शतक लगाया था।
ऐसा है जॉनसन का इंटरनेशनल करियर
जॉनसन चार्ल्स ने अभी तक वेस्टइंडीज के लिए 58 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 58 वनडे मैचों के दौरान बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स ने 1537 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकेल। इसके अलावा 48 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए चार्ल्स ने 1085 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: कौन हैं साई किशोर? सेमीफाइनल में 5 विकेट लेकर मुंबई की तोड़ दी कमर
ये भी पढ़ें:- पहले BCCI Central Contract से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, अब रणजी में फ्लॉप; कम नहीं हो रही मुश्किलें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines