Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। वहीं, इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा। इस मैच पर सभी की निगाह टिकी हुई है। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लिए असली चुनौती सिर्फ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतना नहीं है, बल्कि 23 फरवरी को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराना भी है। गद्दाफी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए शरीफ ने कहा कि खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कही ये बात
शरीफ ने कहा, “हमारी टीम बहुत अच्छी है। उन्होंने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब असली चुनौती न केवल चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, बल्कि दुबई में होने वाले आगामी मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराना भी है। पूरा देश उनके पीछे खड़ा है।” भारत के खिलाफ आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान की आखिरी जीत 2021 में आई थी, जब उन्होंने दुबई में टी20 विश्व कप में जीत हासिल की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर जताया उत्साह
29 वर्षों के बाद पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अवसर पर उत्साह व्यक्त करते हुआ शरीफ ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान के लिए बड़ा अवसर है कि हम लगभग 29 वर्षों के बाद किसी बड़े आईसीसी आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं।’’
स्टेडियम के नए स्वरूप और बेहतर सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा, “यह स्टेडियम अब पाकिस्तान के क्रिकेट जुनून की भावना को प्रतिबिंबित करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में देश को गौरवान्वित करती रहेगी।”
उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें राजनेता, सरकारी अधिकारी, पीसीबी प्रतिनिधि, राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्य, पीएसएल फ्रेंचाइजी मालिक और पूर्व पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और नजम सेठी शामिल थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
23 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines