Mohammad Abbas Sister Passes Away: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास पर दुखों का पहाड़ टूटा है, जहां उनकी बहन का अस्पताल में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। वो हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे से पाकिस्तान की टेस्ट टीम में लौटे थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
मोहम्मद अब्बास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरी बहन अब इस दुनिया में नहीं है। अल्लाह उन्हें जन्नत में बड़ा मुकाम दे। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें।’
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, 13 साल बाद खेलेंगे रणजी क्रिकेट
ऐसा रहा है मोहम्मद अब्बास का करियर
मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने कुछ ही समय में अपनी बॉलिंग के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा स्थान हासिल किया है। उनका करियर शानदार रहा है, जहां वो अपने कंट्रोल और सटीकता के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही उनके पास स्विंग के रूप में बड़ा हथियार है, जो उन्होंने खास बनाता है। उन्होंने गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई है।
इस पाक गेंदबाज ने अब तक 27 टेस्ट खेले है और इसमें 23.18 की औसत से 100 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 2.50 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं, जहां उनका बेस्ट प्रदर्शन 54 रन देकर छह विकेट झटकना है। इस दौरान उन्होंने पांच बार एक पारी में पांच विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy में रोहित-गिल करेंगे ओपन तो कहां खेलेंगे यशस्वी-पंत? टीम कॉम्बिनेशन पर फंसा पेंच!
वनडे में ज्यादा मैच नहीं खेले अब्बास
बात करें वनडे की तो उन्हें इस फॉर्मेट में ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अब तक तीन वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिए हैं। मोहम्मद अब्बास ने बेशक वनडे में कम मैच खेले हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी में वह स्पीड और कंट्रोल रहा है, जो किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इस गेंदबाज को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
36 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
40 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines