PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया है। 331 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 252 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक बनाया।
पाकिस्तान के बल्लेबाज हुए फेल
331 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सके। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब फॉर्म जारी है। वो इस मैच में 10 रन बना कर आउट हो गए. उनके अलावा कामरान ग़ुलाम भी 18, रिजवान 3 और सलमान आगा 40 बना कर आउट हो गए। पाकिस्तान की पूरी टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर ही सिमट गई । पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन फखर ज़मान ने बनाए। उन्होंने 69 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 चक्के लगाए।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और पहला विकेट 4 रन पर ही गिर गया था। इसके बाद रचिन भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। दो विकेट गिरने के बाद विलियमसन और मिचेल ने पारी को संभाला। विलियमसन 58 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद लैथम भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
4 विकेट गिरने के बाद फिलिप्स और मिचेल ने पारी को आगे बढ़ाया। मिचेल 84 बना कर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद फिलिप्स ने तेजी से रन बनाए और 74 गेंदों में 106 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की दम पर ही कीवी टीम ने 330 रन का स्कोर खड़ा किया।
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
8 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines