Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. हाल ही में पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अब बड़ा बदलाव हो सकता है. मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान वनडे टीम शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है. टीम को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की खेली गई सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी.
खतरे में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान की कप्तानी खतरे में आ गई है. पाकिस्तान नेशनल सेलेक्शन टीम की मीटिंग होने वाली है. ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सलाहकार बोर्ड की सोमवार को लाहौर में संयुक्त बैठक होगी, जिसमें वनडे कप्तान पर फैसला किया जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि आगामी वनडे सीरीज के लिए बोर्ड ने अबतक कप्तान तय नहीं किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड रिजवान की जगह किसी और खिलाड़ी को कप्तानी सौंप देगा.
ये भी पढ़ें: Womens World Cup: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच रद्द होने से बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, टीम इंडिया के लिए बढ़ी टेंशन
वहीं, इस मीटिंग का हिस्सा पाकिस्तान के माइक हेसन भी होंगे. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सेलेक्टर्स और सलाहकारों से इस मामले पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक करने को कहा है.
तीनों फॉर्मेंट में अलग-अलग कप्तान
पाकिस्तान के पास टेस्ट, वनडे और टी-20 के लिए अलग-अलग कप्तान हैं. टेस्ट की कप्तानी शान मसूद के पास है, तो वनडे के कप्तान फिलहाल मोहम्मद रिजवान हैं. वहीं टी-20 की कप्तानी सलमान अली आगा के पास है. सलमान अली आगा की भी हाल ही में आलोचना हुई थी. एशिया कप 2025 के दौरान आगा की कप्तानी पर सवाल उठे थे. उनकी अगुवाई में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेले गए 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: 8 गेंद विराट तो 14 गेंद में रोहित की पारी का हुआ अंत, दिवाली पर टूटा फैंस का दिल
कैसा है मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड
कप्तान के तौर पर मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए खासा कमाल नहीं कर सके हैं. उन्होंने 20 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी संभाली है. इस दौरान पाकिस्तान ने 9 मैच जीते हैं, जबकि 11 मैच में मेन इन ग्रीन को हार का सामना करना पड़ा है. कप्तान रहते हुए वह अपने बल्ले का भी रंग नहीं जमा पाए हैं.
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
28 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines