Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में मैच होगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना एक-एक मैच खेल चुकी हैं। भारत ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है तो वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान से आगे दिख रही है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जीत हासिल कर सेमीफाइनल की तरफ ठोस कदम बढ़ाएगी।
दबाव में पाकिस्तान की टीम!
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की टीम के ऊपर दबाव होगा। पहला मैच हारने के बाद अब पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर पाकिस्तान टीम इंडिया से हार जाती है तो सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान को इस मैच के लिए दुबई आना है ये मैच करो या मरो का होगा। इस मैच के लिए भारत को ही फेवरेट माना जा रहा है।
पाकिस्तान में कंसिस्टेंसी की कमी
पाकिस्तान की टीम में कंसिस्टेंसी की कमी नजर आ रही है। टीम एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसके बाद आगे वाले मैचों में लड़खड़ा जाती है। ट्राई सीरीज में भी पाकिस्तान का यही हाल देखने को मिला था। टीम के उपकप्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद कहा था, “अगर हमें विश्व की बेहतरीन टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो उसके लिए हमें अपने खेल में कंसिस्टेंसी लानी होगी। हम एक गेम में अच्छा और अगले में खराब नहीं खेल सकते हैं।”
ग्रुप में टॉप पर न्यूजीलैंड
भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप ए की टीमें हैं। इस ग्रुप के दो मैच हो चुके हैं जिसमें भारत और न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के चलते न्यूजीलैंड का रन रेट भारत से बेहतर है और वो ग्रुप में टॉप पर है। भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करती है तो सेमीफाइनल में एंट्री लगभग पक्की हो जाएगी।
ये भी पढ़िए- IND vs BAN के मैच में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे शिखर धवन, तस्वीरें वायरल
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
21 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines