Gary Kirsten Babar Azam Captaincy: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना का सामना कर रही है। पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी बड़ी सर्जरी की बात कही थी। ये भी सामने आया कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी जा सकती है। जबकि कई सीनियर खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के कोच गैरी किर्स्टन सोमवार को अचानक पीसीबी पहुंचे। पीसीबी ने उन्हें रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बुलाया था। गैरी किर्स्टन और चयनकर्ता वहाब रियाज ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट बनाई थी। जिस पर चर्चा के लिए किर्स्टन पहुंचे थे।
गैरी का वीडियो वायरल
इस बीच कोच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे पूछा जाता है कि क्या बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान बने रहेंगे। इस पर गैरी कुछ नहीं कहते। वह इशारों में ‘हां’ में गर्दन हिला देते हैं। गैरी के इस इशारे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जहां एक ओर गैरी किर्स्टन के इस इशारे से माना जा रहा है कि उन्होंने बाबर आजम को ही कप्तान बने रहने पर सहमति जताई है, तो दूसरी ओर कुछ लोगों को ये कंफ्यूज कर गया।
पहले भी जा चुकी है कप्तानी
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। वहीं टीम में फूट की भी खबरें सामने आई हैं। बाबर से इससे पहले कप्तानी छीनी गई थी। तब पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को कप्तान बना दिया था, लेकिन विश्व कप के लिए बाबर को एक बार फिर कमान सौंपी गई। जहां टीम फेल साबित हुई।
जेसन गिलेस्पी ने संभाला पदभार
दूसरी ओर पाकिस्तान के नवनियुक्त रेड बॉल कोच जेसन गिलेस्पी ने रविवार को पाकिस्तान पहुंच गए हैं। गिलेस्पी को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माना जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। पूर्व स्टार तेज गेंदबाज ने कहा कि उनका ध्यान रेड बॉल क्रिकेट पर है। वह टीम में सुधार के लिए कुछ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि टीम अपनी फील्डिंग में सुधार करे।
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines