India vs Pakistan: एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है। 30 नवंबर को भारत और पाकिस्तान आमने सामने थे। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। भारत और पाकिस्तान अपना पहला ही मैच खेल रहे थे। लेकिन पाकिस्तान ने ये मुकाबला 43 रनों से अपने नाम कर लिया।
शाहजैब खान ने किया कमाल
पाकिस्तान की ओर से शाहजैब खान ने कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने 147 गेंदों में 159 रन बनाए थे। इसके अलावा उस्मान खान ने भी 60 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के दम पर पाकिस्तान 181 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा था। शाहजैब खान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने मुकाबला जीत लिया।
नहीं चले भारतीय धुरंधर
टीम इंडिया की ओर से स्टार बल्लेबाजों ने निराश किया। आयुष म्हात्रे ने 20 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने भी निराश किया। उन्होंने 9 गेंदें खेलकर 1 रन बनाया। वैभव से इस मैच में खासा उम्मीदें थीं। वैभव को हाल ही में राजस्थान ने 1.1 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा भी बनाया था। ऐसे में उनसे ज्यादा उम्मीदें थीं।
बीसीसीआई ने एशिया कप की कप्तानी मोहम्मद अमान को दी है। लेकिन अमान ने भी इस मैच में निराश किया। वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अमान ने 43 गेंदों में केवल 16 रन बनाए थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन निखिल कुमार ने बनाए। उन्होंने 77 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 281/7 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 47.1 ओवर में 238 रनों पर ही सिमट गई।
गेंदबाजों का जलवा
पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अली रजा ने लिए। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए और 9 ओवर में 36 रन खर्च किए। वहीं उनके अलावा अब्दुल सु्ब्हान और फहाम उल हक को भी 2-2 सफलता मिली।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट समर्थ नागराज ने लिए। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। उनके अलावा आयुष म्हात्रे को 2 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका, बाहर हो गया स्टार तेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines