Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज का आयोजन होगा, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है. पाकिस्तान ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ा है.
हसन नवाज को किया गया बाहर
वनडे और ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में हसन नवाज को मौका नहीं मिला है. उन्हें पाकिस्तानी स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. अब वह घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे. टी-20 टीम में हसन की जगह फखर जमान को मौका मिला है. नवाज के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली थी. इसलिए अब वह कायदे आजम ट्रॉफी खेलेंगे.
पाकिस्तान ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था, ये पहला मौका था जब घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की. शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया. उनसे पहले कोई भी पाकिस्तानी कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर वनडे सीरीज नहीं जीत पाया था. वहीं श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भी अफरीदी ही कप्तानी संभालेंगे.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
पाकिस्तान वनडे टीम का स्क्वाड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा.
T20I ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक.
ये भी पढ़िए- IPL 2025: प्लेऑफ से पहले RCB ‘डगमगाई’, स्टार खिलाड़ी की सीजन-18 से विदाई
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines