Pakistan A vs Sri Lanka A: राइजिंग एशिया कप 2025 में दूसरा सेमीफाइनल 21 नवंबर को पाकिस्तान A बनाम श्रीलंका A के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बना ली. फाइनल मुकाबला अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 23 नवंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए थे. इसके अलावा साद मसूद और सुफियान मुकीम ने भी शानदार गेंदबाजी की.
पाकिस्तान ने बनाए थे 153 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 153/9 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि माज सदाकत ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा यासिर खान ने 7 गेंदों में 6 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद फैक ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गोरी ने नाबाद 36 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि साद मसूद ने 25 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. अंत में अहमद दनियाल ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए और पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
ये भी पढ़ें: BAN vs IRE: बीच मैच में अचानक आया भूकंप, ड्रेसिंग रूम छोड़कर भागे खिलाड़ी, हर तरफ मच गई अफरा-तफरी
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट प्रमोद मधुशन ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. इसके अलावा ट्रैवीन मैथ्यू ने 3 विकेट लिए.
श्रीलंका को मिली हार
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर तक लड़ाई की. सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रोस्पुल्ले ने 7 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि विशेन हलम्बेज ने 27 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. इसके अलावा निशान मदुश्का ने 6 और नुवानीडू फर्नांडो ने 5 रन बनाए. मिलन प्रियनाथ रथनायके ने अंत में अच्छी बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने. अंत में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत हासिल कर ली और श्रीलंका 20 ओवर में 148/9 विकेट ही बना सकी.
ये भी पढ़ें: BAN vs IRE: बीच मैच में अचानक आया भूकंप, ड्रेसिंग रूम छोड़कर भागे खिलाड़ी, हर तरफ मच गई अफरा-तफरी
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
35 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
40 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines