Pakistan vs New Zealand: माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान टीम पर दबदबा दिखाते हुए वनडे सीरीज अपने नाम की है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से जीतने वाली कीवी टीम ने वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतते हुए सीरीज को अपनी झोली में डाला। दोनों टीमें अब शनिवार को वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भिडे़ंगी।
दूसरे वनडे में हारते ही पाकिस्तान का कीवी टीम के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड और भी बदतर हो गया है। वनडे में पाकिस्तान पर न्यूजीलैंड के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने पिछले 12 मैच लगातार अपने नाम किए हैं। न्यूजीलैंड की यह जीत इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि टीम में कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं थे, लेकिन इसके बाद भी टीम ने टी-20 और वनडे सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है।
यह भी पढ़ें: NZ vs PAK: बाबर-रिजवान ‘फुस’, कीवियों से अकेले लड़ता रहा यह खिलाड़ी, बल्ले से ठोके 73 रन
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 292 रन बनाए। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे ने 99 रनों की जोरदार पारी खेली। वो सिर्फ एक रन से अपने पहले शतक से चूक गए। 293 रनों के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर ढेर हो गई और यह मैच 84 रन से हार गई।
फहीम अशरफ ने बनाए सबसे ज्यादा 73 रन
टीम के लिए फहीम अशरफ ने 73 रनों की पारी खेली, जबकि 10वें नंबर पर बैटिंग करने आए नसीम शाह ने 44 गेंदों पर 51 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से पाक टीम मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। नसीम की इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। दोनों टीमें अब शनिवार को वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: कीवियों के खिलाफ पाकिस्तान का सरेंडर, पिछले 12 मैचों के आंकड़े देख शर्म से झुक जाएंगी आंखें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines