हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PAK vs NZ: 'शादाब और शाहीन को अब...', दामाद के फ्लॉप शो पर भड़के शाहिद अफरीदी

PAK vs NZ: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
Shahid Afridi, Shadab Khan, Shaheen Shah Afridi

Pakistan vs New Zealand: अपनी मेजबानी में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड में भी बुरा हाल है, जहां टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज गंवा दी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच बुधवार को वेलिंगटन में खेला जाना है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही टी-20 सीरीज गंवा चुकी है, ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सुझाव दिया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मैच में शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाना चाहिए।

अफरीदी का मानना ​​है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को अपना हुनर ​​दिखाने का मौका देने के लिए यह एक बढ़िया मौका होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि शादाब और शाहीन को पांचवें मैच के लिए आराम दिया जाना चाहिए ताकि बाकी खिलाड़ियों को मौका मिल सके और वे बहुमुल्य अनुभव हासिल कर सकें। इसको लेकर अफरीदी ने एक्स पर लिखा, ‘आखिरी मैच के लिए बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। सीरीज हारने के बाद शादाब और शाहीन को आराम दिया जा सकता है और बाकी खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।’

विकेट के लिए तरस रहे शाहीन-शादाब

बता दें कि आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद नेशनल टीम में वापसी करने वाले शादाब ने अब तक संघर्ष किया है। उन्होंने यहां तीन पारियों में केवल 30 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 10 से कम है। गेंदबाजी की बात की जाए तो इस ऑलराउंडर ने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया है। शादाब की तरह ही शाहीन का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। इस दौरान बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 66.50 की खराब औसत और 10.23 की इकॉनमी रेट के साथ दो ही विकेट लिए हैं।

सीरीज में 3-1 से आगे है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे टी-20 मैच में 115 रन की शानदार जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन ने 50 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि जैकब डफी ने चार विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले दो मैच अपने नाम किए थे, जबकि पाकिस्तान ने वापसी करते हुए तीसरा मैच जीता था।

यह भी पढ़ें: DC vs LSG: धोनी बनने के चक्कर में फेल हुए पंत, पूर्व CSK खिलाड़ी ने बताई हार की वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें