World Athletics Championship 2025: भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है. उन्होंने टोक्यो में अपना दबदबा जारी रखा और पहले ही थ्रो द्वारा फाइनल में एंट्री मार ली है. क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान नीरज ने पहला थ्रो 84.85 मीटर का किया. इसी के साथ उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. बता दें कि वो टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं. अब फाइनल में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
नीरज चोपड़ा की फाइनल में एंट्री पक्की
2025 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा पर हर किसी का ध्यान था. फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को 84.50 का थ्रो करना था. क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहला ही थ्रो 84.85 मीटर का किया. फाइनल में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है. बता दें कि फाइनल में 12 एथलीट्स जगह बनाएंगे और नीरज उनमें से एक हैं. भारत के सचिन यादव ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और उन्होंने 83.67 मीटर का थ्रो किया. वो सीधा क्वालीफाई नहीं किए और उनकी किस्मत का फैसला ग्रुप बी के नतीजों पर होगा.
ये भी पढ़ें:- World Athletics Championship: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Neeraj Chopra के मैचों की LIVE स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स
नीरज ने फाइनल में जगह बनाने पर क्या बोला?
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बनाने के बाद NNIS स्पोर्ट्स को इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने ट्रेनिंग और तकनीक पर बात की. उन्होंने कहा, ‘इस सीजन में मेरे सामने ट्रेनिंग से लेकर तकनीक तक कई नई चीजें हैं लेकिन मुझे महसूस हो रहा है कि मैं अच्छा थ्रो करूंगा.’ साफ तौर पर भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाना नीरज का लक्ष्य था और उन्हें खुद पर फाइनल में काफी भरोसा है.
नीरज चोपड़ा हैं डिफेंडिंग चैंपियन
दो साल पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था. वो एथलेटिक्स में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने थे. उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो करके गोल्ड अपने नाम किया था. उस इवेंट में अरशद नदीम ने 87.82 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. अब नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स में अपना ताज बचाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- टोक्यो पहुंचेगा Asia Cup 2025 का विवाद! क्या अब नीरज चोपड़ा ठुकराएंगे अरशद नदीम का हाथ?
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines