F1 to Return in India: लगभग एक दशक के बाद Formula 1 की ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में वापसी होने के संकेत मिले हैं. 2013 में जब सेबेस्टियन वेटेल ने अपना तीसरा इंडियन ग्रैंड प्रिक्स जीता था, तो फिर सभी को लगा था कि ये F1 के छोटे से सफर का अंत होगा. इसके बाद से रेसिंग ट्रेक पर ज्यादातर खाली रहे हैं. हालांकि, अब F1 फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. संकेत मिल रहे हैं कि दोबारा ट्रेक पर F1 की गाड़ियां दौड़ते हुए नजर आएंगी.
F1 की होगी भारत में वापसी?
नई दिल्ली में हुई कुछ हलचल ने फॉर्मूला 1 के भारत में वापस आने के संकेत दे दिए हैं. खेल मंत्री मनसुख मांडविया न सिर्फ खेल को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार नहीं रख रहे हैं, बल्कि उनपर काम भी कर रहे हैं. पिछले हफ्ते मांडविया बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट गए थे, जहां उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं पर नजर डाली और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंटल अथॉरिटी से बात की. साफ नजर आ रहा था कि वो फॉर्मूला 1 को दोबारा वापस लाने की कोशिश में हैं और वो ये काम जल्द से जल्द करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में कार्लोस अल्काराज की बादशाहत, नोवाक जोकोविच को हराकर रचा नया इतिहास
नई मैनेजमेंट की हो सकती है एंट्री
F1 को भारत में वापस लाने के लिए अच्छे ट्रेक की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये पहले से ही भारत के पास है. बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट अभी भी ग्रेड 1 की व्यवस्था प्रदान करता है. सबसे बड़ा सवाल व्यवस्था जमाने और टूर्नामेंट को अच्छे से आयोजित करने का है. जेपी ग्रुप 2024 में बंद हो गई और YEIDA को ये ट्रैक संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई.
मांडविया ने विचार सामने रखा है कि अगले दो-तीन साल के लिए इस ट्रैक को स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी को सौंप दिया जाएगा. सोचने का तरीका साफ तौर यही है कि फार्मूला 1 की भारत में किसी न किसी तरह से वापसी कराई जा सके. F1 ने भारत को फैंस की कमी के कारण नहीं छोड़ा, बल्कि टैक्स के कारण ये खेल संभव ही हो पाया. अब इसकी वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियन ओपन को मिली नई वुमेंस सिंगल्स चैंपियन, एलिना रिबाकिना के आगे पस्त हुईं वर्ल्ड नंबर-1
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
10 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines