World Speed Skating Championship: भारत धीरे-धीरे सभी खेलों में अपना जलवा दिखा रहा है. अब भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारत के 2 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है. 22 वर्षीय युवा आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन में आयोजित हो रहे इस बड़े इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट में अब वेलकुमार ये 2 मेडल हो चुके हैं. एक जूनियर टीम के खिलाड़ी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है.
आनंदकुमार ने रच दिया इतिहास
युवा भारतीय खिलाड़ी आनंदकुमार वेलकुमार ने 1000 मीटर स्प्रिंट रेस में 1:24.924 सेकंड के समय के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसी के साथ वो स्केटिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वेलकुमार ने एक दिन पहले 500 मीटर स्प्रिंट रेस में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. जहां पर उनका समय 43.072 सेकंड का रहा था. कल के दिन वो सीनियर स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. इसी दिन कृष शर्मा ने जूनियर 1000 मीटर स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अब पूरे खेल जगत को हिलाकर रख दिया है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup: फाइनल में चीन ने तोड़ा भारत की बेटियों का सपना, हार के बाद मंडराया वर्ल्ड कप के टिकट पर भी खतरा
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं आनंदकुमार
साल 2025 की शुरुआत में भी आनंदकुमार वेलकुमार ने वर्ल्ड गेम्स में 1000 मीटर स्प्रिंट रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. उस समय वो रोलर स्पोर्ट्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. इससे पहले वेलकुमार ने साल 2021 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 किमी एलिमिनेशन रेस में सिल्वर मेडल जीता था. जिसके बाद साल 2023 में हुए एशियन गेम्स में भारत को 3 हजार मीटर टीम रिले में ब्रॉन्ज मेडल जिताया था. इस जीत के बाद भारत ने स्केटिंग वर्ल्ड में यूरोपियन, लैटिन अमेरिकी और ईस्ट एशियन देशों के वर्चस्व को चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें: World Boxing Championship 2025: भारत की इन 4 बेटियों ने लहराया तिरंगा, मीनाक्षी- जैस्मीन ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 day agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
5 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
6 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
6 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
7 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
7 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
9 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
9 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines