हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेसी से हाथ मिलाने के लिए बेचना पड़ सकता है घर, इस वेबसाइट ने निकाली चौंकाने वाली स्कीम

Lionel Messi Meet and Greet package: फुटबॉल सुपरस्टार का GOAT इंडिया टूर शुरू होने वाला है, अगर आप उनसे हाथ मिलाना और फोटो क्लिक कराना चाहते हैं, तो इसके लिए भारी भरकम कीमत चुकाने के लिए तैयार रहें. एक वेबसाइट ने गजब की स्कीम निकाली है

विज्ञापन
Lionel Messi

10 Lakh Rs For shaking hands with Lionel Messi: अर्जेंटीना के फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी आखिरकार इंडिया आ रहे हैं, लेकिन अगर कोई फैन उनसे हाथ मिलाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो भारी भरकम रकम खर्च करने के लिए तैयार रहें. फुटबॉल सुपरस्टार के GOAT इंडिया टूर के हिस्से के तौर पर, ऑर्गनाइजर ने एक ‘मीट एंड ग्रीट पैकेज’ अनाउंस किया है, जिसकी कीमत हैरान कर देने वाली है. इसके लिए आपको 10 लाख रुपये चुकाने होंगे. जी हां आपने सच सुना है. ये इतनी रकम है कि आपको इसके लिए अपना घर बेचना पड़ सकता है, या फिर लोन लेने की नौबत आ सकती है.

कहां हाथ मिलाने पाएंगे 10 लाख चुकाने वाले?

मेसी 13 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे पर कोलकाता पहुंचेंगे, और 4 शहरों में तीन दिन का उनका तूफानी टूर शुरू होगा. उनका पहला एंगेजमेंट हयात रीजेंसी में सुबह 9:30 बजे एक मीट एंड ग्रीट है, लेकिन सिर्फ वही लोग अर्जेंटीना के इस लेजेंड से आमने-सामने आ पाएंगे जो इतनी बड़ी फीस देने को तैयार हैं. दिल्ली में रहने वालों के लिए लीला पैलेस होटल में मेसी का मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम रखा गया है. ये प्राइस टैग इतना महंगा है जिसे चुनिंदा लोग ही चुका पाएंगे.


कैसे बुक करें 10 लाख का टिकट?

अगर आपको लियोनेल मेसी से हाथ मिलाना और सेल्फी क्लिक करानी है तो इसके लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा फादर एंड सन एक्सपीरियंस, यानी पिता और बेटे एक साथ मेसी से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए 12.5 लाख रुपये खर्च करने होंगे. इसमें मीट एंड ग्रीट, फोटो शूट, दो लोगों के लिए ऑटोग्राफ वाली जर्सी, डाइनिंग और मेस्सी की पेनल्टी स्किल्स का डिस्प्ले शामिल है. किसी को फैमिली एक्सपीरियंस के साथ मेसी से मिलना है तो इसकी कीमत 25 लाख रुपये है. जिस किसी को मेसी से मिलने का मौका मिलेगी उसके लिए ये पल जिंदगीभर के लिए यादगार बन जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola