Commonwealth Games 2030: भारतीय खिलाड़ियों और खेल फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आई है. भारत को अब कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी मिल गई है. जिसे गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. जिसे गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. 20 सालों के बाद भारत कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करेगा. इससे पहले साल दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का आयोजन हुआ था. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने के बाद अब ओलंपिक 2036 के लिए भारत का दावा और मजबूत हो गया है.
रेस में नाइजीरिया से जीता भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन के लिए भारत के अलावा नाइजीरिया भी रेस में शामिल था. अंत समय में कॉमनवेल्थ गेम्स की इवेल्यूएशन कमेटी ने भारत को नाइजीरिया के आगे चुना गया. अहमदाबाद में पिछले कुछ सालों से बड़े इवेंट की तैयारी चल रही है. जिसके कारण ही हाल में ही एक स्पोर्ट्स एरीन का भी उद्घाटन हुआ है.
इसके अलावा इसी शहर में नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी मौजूद है. जहां पर 1.32 लाख दर्शक एक समय मैच का आनंद उठा सकते हैं. भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ‘हम 2030 को एक मजबूत अवसर के रूप में देख रहे हैं जो हमारे युवाओं को प्रेरित, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत और कॉमनवेल्थ देशों में एक साझा भविष्य में योगदान देगा.’
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सुरेश रैना से लेकर डेविड वॉर्नर तक…ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दिग्गजों की आवाज का चलेगा जादू
दूसरी बार रेस हारा नाइजीरिया का अबुजा
बात दें की नाइजीरिया का शहर अबुजा दूसरी बार कॉमनवेल्थ की मेजबानी करने चुका है. इससे पहले साल 2014 में ग्लास्गो को अबुजा के बजाय इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिल गई थी. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी भी अब ग्लास्गो को ही मिली है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइजीरिया के अबुजा शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2034 की मेजबानी दी जा सकती है. भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘अगर किसी के बाप में दम है, तो रोक कर दिखाओ…’ रोहित-विराट के भविष्य को लेकर दिग्गज ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines