IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की जूनियर टीमें आज सुल्तान जोहोर कप 2025 में एक-दूसरे से भिड़ने वाली है. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ज्यादा अहम होने वाला है. एशिया कप 2025 के दौरान शुरू हुए ‘No Handshake’ विवाद का असर महिला वनडे वर्ल्ड कप में देखने को मिला है. अब इस टूर्नामेंट में भी ‘No Handshake’ देखने को मिलने वाला है. जिसका हिंट खुद पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने दे दिया है. टीम इंडिया फिलहाल शानदार लय में नजर आ रही है.
‘No Handshake’ विवाद का फिर दिखेगा असर
सुल्तान जोहोर कप 2025 में आज सबसे बड़ा मुकाबला मलेशिया के बाहरू में खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा है. भारतीय जूनियर हॉकी टीम लगातार 2 मैच जीतकर इस मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले ग्रेट ब्रिटेन को हराया तो वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की है. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने इस मुकाबले में उतरेगी. पाकिस्तान की टीम ने पहले मुकाबले में मलेशिया को हराया लेकिन दूसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हार गई. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अपने खिलाड़ियों को हाथ ना मिलाने को लेकर नसीहत दी है.
पाकिस्तान हॉकी महासंघ का आया बड़ा बयान
हाथ ना मिलाने की परंपरा इस मुकाबले में भी जारी रह सकती है. जिसको ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान हॉकी महासंघ के एक अधिकारी ने अपने खिलाड़ियों को कहा, ‘खिलाड़ियों से कहा गया है कि अगर भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले या बाद में हाथ नहीं मिलाते हैं, तो उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ जाना चाहिए. उन्हें खेल के दौरान किसी भी तरह के इमोशनल टकराव या इशारों से बचने के लिए भी कहा गया है. खिलाड़ियों को भारत की ओर से “हाथ न मिलाने” की नीति की उम्मीद के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया था और उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे कोई प्रतिक्रिया न दें, बल्कि शांत रहें और अपना खेल खेलें.’
ये भी पढ़ें: SA vs BAN: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद बेहाल हुआ बांग्लादेश, बीच मैदान फूट-फूटकर रोए खिलाड़ी
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines