India Celebrating 100 Years Hockey: भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा है. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. 1925 में भारत में हॉकी के स्वर्णिम सफर की शुरुआत हुई थी और अब इसे 100 साल हो चुके हैं. इस गौरव गाथा का सम्मान बढ़ाने के लिए हॉकी का पूरा परिवार तैयार है. बता दें कि इस कार्यक्रम में हॉकी के दिग्गजों को सम्मान मिल रहा है. उन सभी को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने और विश्व में तिरंगे का नाम ऊंचा करने में अहम किरदार निभाया.
भारतीय हॉकी ने 100 साल में हासिल की बड़ी उपलब्धियां
1925 से 2025 के इस सफर में भारत ने आठ ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने हॉकी में तीन सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं. मेजर ध्यानचंद, बलबीर सिंह सीनियर, रानी रामपाल, लेस्ली क्लॉडियस, धनराज पिल्लै और सरदार सिंह जैसे दिग्गज भारतीय हॉकी ने दिए हैं. आपको बता दें कि भारतीय पुरुष टीम ने 1975 का विश्व कप अपने नाम किया था. इसके अलावा 2021 टोक्यो ओलंपिक में महिला टीम ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था.
ये भी पढ़ें:- एवरेस्ट जैसा हौसला, शेर जैसा जिगर, अर्जुन सा लक्ष्य! कुछ ऐसी है शीतल देवी की कहानी
100 साल पूरे होने पर होगा खास मैच
हॉकी इंडिया द्वारा 100 साल पूरे होने के खास मौके पर एक 30 मिनट का मैच खेला जाएगा. खेल मंत्री 11 बनाम हॉकी इंडिया मिक्स्ड 11 के बीच एक्सहिबिशन मैच होने वाला है. युथ अफ्रेयर्स और स्पोर्ट्स एंड लेबर के यूनियन मिनिस्टर डॉक्टर मनसुख मांडविया ने ऐलान किया था कि ये जश्न जोर-शोर से मनाया जाएगा और सुबह 8:30 बजे से सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है.
सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि अलग-अलग इवेंट हो रहे हैं. आपको ये जानकर खुशी होगी कि इस खास मौके पर 550 अलग-अलग जिलों में 1400 से ज्यादा हॉकी मैचों का आयोजन हो रहा है. कुल 36000 खिलाड़ी इनमें हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं. हर एक जिले में महिला और पुरुषों के मुकाबले हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारतीय बल्लेबाज ने गेंद को कराई ‘तारामंडल’ की सैर, पाक कप्तान की हेकड़ी निकाल जड़ा जोरदार छक्का
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
18 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines