हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, सरपंच साहब का जलवा है बरकरार  

Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने अपने 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। सरपंच साहब के नाम से मशहूर हरमनप्रीत सिंह ने अपने इस करियर में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

विज्ञापन
Harmanpreet Singh

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के दौरान हॉकी इंडिया टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिग्गज ड्रैग फ्लिकर को हॉकी इंडिया ने इसके लिए बधाई दी। उन्होंने बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में अपने 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। सरपंच साहब के नाम से मशहूर हरमनप्रीत सिंह ने अपने इस करियर में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।  

सम्मान पाकर भावुक हुए सरपंच साहब

घरेलू दर्शकों के सामने यह उपलब्धि हासिल करने और दिन में पहले टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन से 250वां जर्सी प्राप्त करने पर उत्साहित कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत ही खास और भावुक पल है। मुझे अपने करियर के दौरान हॉकी प्रशंसकों से बहुत सारा प्यार मिला है और मैं इस सहयोग के लिए आभारी हूं। पिछले कुछ साल मेरे लिए बेहद खास रहे हैं, न केवल इसलिए कि हमने लगातार दो ओलंपिक पदक जीते हैं, बल्कि इसलिए भी कि मेरी बेटी कुछ मैचों में आकर मुझे चीयर करती रही है। अब तक का यह सफर यादगार रहा है और मैं भारतीय हॉकी की विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देना जारी रखना चाहता हूं।’  

10 साल पहले हरमनप्रीत का शुरू हुआ था करियर

हरमनप्रीत सिंह ने 2015 में पदार्पण किया और तब से भारतीय रक्षा पंक्ति का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने उसी साल मलेशिया में हुए जूनियर एशिया कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता और 2016 जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद 2016 में लंदन में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता। उन्होंने 2017 में ढाका, बांग्लादेश में हुए एशिया कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और 2016-17 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग में भारत को तीसरे स्थान पर पहुँचाने में भी योगदान दिया। 

विज्ञापन

2018 में उन्होंने भारतीय टीम के साथ नीदरलैंड्स के ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में रजत, जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य और मस्कट, ओमान में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता। वह 2016 रियो ओलंपिक में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम का हिस्सा थे, फिर 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य बने। उन्होंने टीम की कप्तानी की और भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में एक और कांस्य जीतकर शानदार डबल पूरा किया। वह 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और उसी साल चेन्नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम की भी अगुवाई की। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष का भी आया बयान

हरमनप्रीत को इस अद्भुत उपलब्धि पर बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, ‘ भारत के लिए खेलना गर्व की बात है और भारत के लिए 250 बार खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे खुशी है कि हरमनप्रीत सिंह ने यह उपलब्धि अपने घरेलू मैदान पर हासिल की, और वह भी भारत के लिए एक अहम टूर्नामेंट में। मैदान पर उनके प्रयासों ने भारत को शानदार नतीजे दिए हैं। मैं कामना करता हूं कि वह युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहें और भविष्य के मैचों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’ 

विज्ञापन

हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा, ‘हरमनप्रीत भारत का गर्व हैं और मुझे खुशी है कि उन्होंने यह नई उपलब्धि हासिल की है। भारत में बहुत कम खिलाड़ी हैं जिनके पास 250 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और यह वास्तव में एक बड़ा कारनामा है कि इतनी बार भारत के लिए मैदान पर उतरकर हमेशा अपना 100 प्रतिशत दिया।’

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार, जानिए कब रवाना होगी बाकी टीम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola