T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आज ही के दिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 13 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। फाइनल में भले ही विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया हो लेकिन इस खिलाड़ी ऐसा था जिसने टूर्नामेंट के हर मैच में शानदार प्रदर्शन करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाए थे।
रोहित शर्मा रहे थे टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के योद्धा
टीम इंडिया को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिससे करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था, वहीं ये दुख कही न कही रोहित शर्मा के अंदर भी थी। जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तान रोहित शर्मा अलग ही अंदाज में दिखे थे। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा अर्धशतक, एक पारी में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 257 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.70 का रहा था। वहीं रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 92 रन बनाए थे। इतना ही नहीं रोहित ने इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा रोहित ने टूर्नामेंट में 24 चौके और 15 छक्के लगाए थे।
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले रोहित बने थे चौथे कप्तान
इससे पहले टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से टीम इंडिया ने न तो विराट और न ही रोहित की कप्तानी में कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तामी में टीम इंडिया ने 13 साल के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले चौथे कप्तान भी बने थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
फाइनल में रोहित का नहीं चला था बल्ला
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में रोहित शर्मा ज्यादा रन नहीं बनाए पाए थे। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए थे। फाइनल में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 2 चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल कब तक रहेंगे कप्तान? रवि शास्त्री ने कर दी समय सीमा तय
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines