हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'टूटा है गाबा का घमंड...,' जब 'टूटी-फूटी' टीम इंडिया ने गाबा में तोड़ा कंगारुओं का गुरूर

Gabba Test: ‘टूटा है गाबा का घमंड, जीत गया भारत’, एक नजर भारतीय टीम के एक सपने के सच होने की कहानी पर।

विज्ञापन
India vs Australia

India vs Australia Gabba Test: आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है। आज वही दिन है, जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के चौके ने करोड़ों भारतीय फैंस के चेहरों पर खुशी और आंसू दोनों ला दिए। इसके साथ ही उस समय कमेंट्री कर रहे विवेक राजदान की लाइनें हमेशा के लिए अमर हो गईं, जब उन्होंने कहा था, ‘टूटा है गाबा का घमंड, जीत गया है भारत… बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जाएगी गावस्कर के देश।’ ब्रिस्बेन के गाबा में मिली इस स्पेशल टेस्ट जीत को आज पूरे चार साल हो गए हैं।

19 जनवरी, 2021 के दिन मिली इस जीत ने पूरे भारत देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। भारत की गाबा और सीरीज में जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि तब भारत एक कमजोर टीम के साथ उतरा था और नियमित कप्तान विराट कोहली वापस भारत लौट आए थे। इस मैच से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर आर अश्विन चोटिल हो गए, जिसने टीम की उम्मीदें तोड़ दीं। हालांकि टीम ने हिम्मत नहीं खोई और गैर अनुभवी टीम होने के बाद भी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में असंभव सी जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारत के 15 खिलाड़ी कंफर्म, अब भी हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री

कंगारू टीम का टूटा घमंड

भारत ने इस मैच में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोरदार पारियों के दम पर तीन विकेट से जीत हासिल की। यह भारत की संभवत: अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। टीम की यह जीत इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि मैच जीतते ही उसने कंगारू टीम के एक ऐसे अभेद किले को ध्वस्त किया था, जहां वो पिछले 32 सालों से नहीं हारा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर इससे पहले 1989 में हार झेली थी।

पंत ने दिलाई चमत्कारी जीत

भारत को मैच में 329 रनों का टारगेट मिला था। किसी भी टेस्ट मैच की आखिरी पारी में इतने रन बनाना आसान नहीं होता। लेकिन तब शायद गिल-पंत और चेतेश्वर पुजारा को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने ना सिर्फ अच्छी बैटिंग करके अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि घमंड में चूर कंगारू टीम को घुटनों पर भी ला दिया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस को वो सब कुछ देखने को मिला, जिसकी वो कल्पना करते हैं। पंत ने आखिर में जैसे ही जोश हेजलवुड की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, वैसे ही टीम इंडिया और पूरा स्टेडियम शोर के सैलाब में डूब गया।

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को मिल सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान, जल्द होने वाला है ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें