New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला, जिसके सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस दिखे। इस मैच में श्रीलंका ने 140 रन से जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड की बेहद खराब बल्लेबाजी
तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। इस मैच को जीतने के लिए मेजबान के सामने 291 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 29.4 ओवर में 150 रन पर ही ढेर हो गई थी। मैच में न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। जिसमें विल यंग (0), रचिन रविंद्र (1 रन), डेरिल मिचेल (2 रन), टॉम लैथम (0), ग्लेन फिलिप्स (0) और मिचेल सेंटनर (2 रन) शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- रोहित-गौतम की BCCI के साथ अहम बैठक आज, BGT में मिली हार पर होगी समीक्षा
श्रीलंका ने बनाए थे 290 रन
इस मैच में श्रीलंका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इसके अलावा कुशल मेंडिस ने 54 रन और जनिथ ने 53 रन बनाए थे। इसके अलावा कामिंडु मेंडिस ने 46 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे।
न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्क चैपमैन ने 81 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया, हालांकि वे टीम को हार से नहीं बचा सके। मैच चैपमैन दूसरे किसी कीवी बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- 90 लाख के कैच का वीडियो वायरल, SA20 लीग ने फैन को बना दिया लखपति
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines