Pakistan vs New Zealand: पांच मैचों की टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के सिलेक्टर्स ने यू-टर्न लेते हुए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को टीम में वापस शामिल किया है। रऊफ को शुरू में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, क्योंकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद नए चेहरे लाना चाहता था। लेकिन अब यह तेज गेंदबाज वनडे टीम में शामिल हो गया है और उन्होंने इस सीरीज के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
हारिस राउफ ने न्यूजीलैंड ने खिलाफ टी-20 सीरीज में अपनी क्लास दिखाते हुए बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों पर सात विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के दम पर ही रऊफ ने सिलेक्टर्स को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर दिया है। ‘पीटीआई’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्टर्स आकिब जावेद ने वनडे टीम में एक रिजर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को शामिल करने का भी अनुरोध किया है, जिसके बाद वनडे सीरीज के लिए मुहम्मद हारिस या उस्मान खान को भी बरकरार रखा जाएगा। टी-20 सीरीज से बाहर किए गए बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान वनडे टीम में वापसी करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बढ़ गई न्यूजीलैंड की टेंशन, कप्तान ही हो गया बाहर
नजरअंदाज हुए शाहीन अफरीदी
चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नजरअंदाज कर दिया है। हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज में इन्हें चुना गया है, लेकिन 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफियान मोकीम और तैयब ताहिर, हारिस रऊफ।
यह भी पढ़ें: RR vs KKR: क्या जोफ्रा आर्चर की वजह से नहीं हुआ डी कॉक का शतक पूरा? महज 3 रन की थी जरुरत
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
1 hr ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
2 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
3 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
3 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
4 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
4 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
5 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines