NZ vs ENG: न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम अपनी प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर वेलिंगटन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की दौड़ में हैं।
दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए मिली है टीम में जगह
मिशेल सेंटनर ने अपने आखिरी टेस्ट में 13 विकेट लिए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पुणे में भारत पर 113 रन से जीत दर्ज करके ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल की। सेंटनर साइड स्ट्रेन के कारण दौरे के आखिरी टेस्ट से चूक गए थे, लेकिन उन्हें वेलिंगटन और हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया।
टॉम ब्लंडेल के समर्थन में उतरे कोच
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच आठ विकेट से गंवा दिया था। इस मैच के बाद ओपनर डेवॉन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, टीम को कोच गैरी स्टीड ने इन खिलाड़ियों का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा, “हमें टॉम ब्लंडेल पर पूरा भरोसा है। ग्लेन फिलिप्स ने भी पुछल्ले बल्लेबाज़ी में कमाल का काम किया है और वो इस काम में माहिर हो गए हैं। टॉम ब्लंडेल ने हमारे लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और हमें लगता है कि वह हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। हमें उन पर पूरा भरोसा है।
डेवॉन कॉनवे को लेकर कही ये बात
डेवॉन कॉनवे को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ओपनिंग करना दुनिया की सबसे कठिन कामों में से एक हैं। डेवॉन एक क्लास प्लेयर हैं और आप एक हफ्ते या एक महीने में अपनी क्लास नहीं खो सकते हैं। हमें अभी भी डेव के खेलने के तरीके पर बहुत भरोसा है।
संबंधित खबरें
वैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
39 mins agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
1 hr agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
1 hr agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
2 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
2 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
3 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
3 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines