Australian Open Final 2026: 30 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंडस्लैड ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनर को चार घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम के खिताब जीतने से अब एक कदम दूर हैं.
जोकोविच ने रचा इतिहास
38 साल के जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं. जोकोविच ने यहां 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023 में खिताब जीते हैं. इसके अलावा वह सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं. फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा, जहां जोकोविच का सामना कार्लोस अलकाराज से होगा. अल्काराज ने पहले सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था. उन्होंने जेवरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया था.
सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम नोवाक जोकविच का आता है, जिन्होंने 25 बार खिताब जीता है. इसके अलावा स्पेन के राफेड नडाल ने 22 बार खिताब जीता है. वहीं, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 20 बार खिताब जीता है. वहीं चौथे नंबर पर अमेरिका के पीट सम्प्रास हैं, जिन्होंने कुल 14 बार खिताब जीते हैं.
| खिलाड़ी का नाम | देश | ग्रैंडस्लैम खिताब |
|---|---|---|
| नोवाक जोकोविच | सर्बिया | 24* |
| राफेल नडाल | स्पेन | 22 |
| रोजर फेडरर | स्विट्जरलैंड | 20 |
| पीट सम्प्रास | अमेरिका | 14 |
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
41 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines