IPL 2025 RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स ने 11वें मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी सीजन-18 की पहली जीत हासिल की है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी शानदार रही। जहां पहले बल्लेबाजी में नीतीश राणा ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की तो वहीं फिर गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने सीएसके के बल्लेबाजों की कमर तोड़ी, लेकिन फिर भी हसरंगा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके।
4 विकेट लेकर भी हसरंगा नहीं बने ‘POTM’
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। गेंदबाजी करते हुए हसरंगा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और विजयशंकर को अपना शिकार बनाया था। हालांकि 4 विकेट चटकाने के बाद भी हसरंगा प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए।
ये भी पढ़ें:- RR vs CSK: हार के बाद कप्तान गायकवाड़ का बड़ा बयान, बोले- सुधार करने की…
नीतीश राणा ने मारी बाजी
पिछले 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद तीसरे मैच में सीएसके के खिलाफ नीतीश राणा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। राणा ने इस मैच चेन्नई के गेंदबाजों की जमकप पिटाई की। नीतीश ने बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए नीतीश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीता मैच
इस मैच को जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में सीसके की टीम 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई थी। सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Points Table: जीत से राजस्थान-दिल्ली को पहुंचा फायदा, मुंबई इंडियंस का हुआ भारी नुकसान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
34 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines