Who Is Nitesh Kumar : पेरिस में चल रहे पैरालंपिक्स गेम्स में भारत के पैरा-बैडमिंटन एथलीट नितेश कुमार ने पुरुष सिंगल्स एसएल3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नितेश ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के डेनियल बेथल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस सफलता के साथ नितेश पेरिस पैरालंपिक्स में अवनि लेखरा के बाद गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय पैरा एथलीट बन गए हैं। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग एसएच-1 प्रतिस्पर्धा में सोना जीता था।
बता दें कि पैरालंपिक्स में एसएल3 (SL3) क्लास में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में दिव्यांगता का स्तर गंभीर होता है। एसएल3 एथलीट्स के मैच में बैडमिंटन कोर्ट की आधी चौड़ाई का इस्तेमाल किया जाता है। नितेश ने साल 2009 में विशाखापत्तनम में एक रेल हादसे में अपना बायां पैर खो दिया था। महीनों तक वह बिस्तर पर पड़े रहे थे। लेकिन, अपने इस समय का इस्तेमाल उन्होंने आंसू बहाने या अपनी किस्मत को कोसने की जगह आईआईटी की तैयारी करने में लगाया।
2009 में गंवाया पैर, 2013 में IIT पढ़ने गए
साल 2013 में नितेश को आईआईटी मंडी में एडमिशन मिल गया। इसी दौरान बैडमिंटन में उनका इंटेरेस्ट पैदा हुआ। पैरा बैडमिंटन में उन्होंने करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी जब उन्होंने हरियाणा की टीम का हिस्सा रहते हुए पैरा नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। नितेश ने अपना पहला इंटरनेशनल टाइटिल साल 2017 में आइरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में जीता था। इसके अलावा वह एशियन पैरा गेम्स और बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड सर्किट भी जीत चुके हैं।
ये भी पढ़ें: प्रीति पाल ने रचा इतिहास, निषाद ने भारत की झोली में डाला सातवां मेडल
जश्न मनाने के मौके के साथ बड़ा मैसेज दिया!
पैरा बैडमिंटन में शानदार करियर रखने वाले नितेश कुमार हरियाणा में खेल व युवा मामलों के विभाग के लिए सीनियर बैडमिंटन कोच भी हैं। बता दें कि पैरालंपिक्स में नितेश से पहले टोक्यो पैरालंपिक्स में प्रमोद भगत ने एसएल3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। इसी कैटेगरी में मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। अब पेरिस में नितेश ने सोना जीतकर इस खेल में भारत का दबदबा तो कायम रखा ही है, इसके साथ ही लाखों-करोड़ों लोगों को यह संदेश भी दिया है कि अगर मन में जुनून है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
ये भी पढ़ें: पैरालंपिक में इस खिलाड़ी से छीन लिया गया पदक, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें : संन्यास लेने जा रहीं साइना नेहवाल! क्या ये बीमारी खत्म कर देगी करियर?
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
4 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines