हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति-पत्नी और मेसी, फुटबॉल सुपरस्टार से मिलने के लिए इस न्यूली मैरिड कपल ने कैंसिल किया हनीमून

GOAT India Tour: लियोनेल मेसी की दीवानगी भारत में भी सिर चढ़कर बोलती है, इसका जीता जागता सबूत कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला. एक शादीशुदा जोड़े ने अपने हनीमून का प्लान मेसी से मिलने की खातिर फिलहाल टाल दिया है.

विज्ञापन
Lionel Messi

Couple Cancel Honeymoon Plan To Meet Lionel Messi: अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार अपने इंडिया टूर के तहत सबसे पहले कोलकाता पहुंचे. इस शहर की सड़कें सॉकर गेम के दीवानो से भर गईं. हर कोई लियोनेल मेसी की एक झलक पाने को बेकरार दिखा. एक कपल ने तो मेसी से मिलने के लिए अपना हनीमून का प्लान ही कैंसल कर दिया और सबसे महंगा टिकट खरीदकर सॉल्ट लेक सिटी स्टेडियम पहुंचे. आइए जानते हैं इनका दिलचस्प वाक्या.

पहले मेसी, बाद में हनीमून

महिला ने बाताया कि वो यहां मेसी को देखने के लिए आई हैं. उनकी शादी पिछले शुक्रवार को हुई है. उन्होंने कहा, “हमलोगों ने सोचा कि चूंकि मेसी आ रहे हैं, तो हम अभी अपना हनीमून छोड़ देते हैं. अभी यही जरूरी है, तो हम यहां वीआईपी टिकट लेकर आ गए हैं. हमलोग 2010-11 से मेसी को फॉलो कर रहे हैं, आखिरी बार (2011) जब वो कोलकाता आए थे, तब मुलाकात नहीं हो पाई थी, तब हमारी उम्र काफी कम थी, अब तक हमने इंतजार कर लिया”

सबसे महंगी टिकट खरीदी

महिला ने ये भी बताया कि वो और उनकी पति, दोनों ही 10-12 साल से लियोनेल मेसी के फैन हैं, जब अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार के GOAT India Tour का ऐलान हुआ था, उसी वक्त प्लान कर लिया क्या था कि कपल हनीमून को पोस्टपोन करेंगे और सबसे महंगा टिकट लेकर मेसी को देखेंगे. इस महिला के हाथ में मेसी की फोटो वाला प्लेकार्ड भी था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मेसी से हाथ मिलाने के लिए बेचना पड़ सकता है घर, इस वेबसाइट ने निकाली चौंकाने वाली स्कीम

पति भी मेसी के सुपरफैन

इस महिला के पति भी मेसी से मिलने को लेकर एक्साइटेड दिखे. उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी 5 दिसंबर 2025 को हुई थी. हमारा हनीमून का प्लान था, लेकिन मेसी आने वाले थे, इसलिए हमने हनीमून का प्लान कैंसिल कर दिया, हमलोग पहले मेसी को देख लेंगे, फिर हनीमून का प्लान करेंगे. हमारे लिए ये हनीमून से बड़ा इवेंट है, हमलोग उन्हें देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उनके हर मैच को फॉलो करते हैं, चाहे वो किसी भी क्लब का हिस्सा क्यो न हों.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola