New Zealand vs Pakistan 2nd T20I: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमें अपने-अपने नए कप्तान के साथ खेल रही है। सीरीज के पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। सीरीज का दूसरा मैच आज भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे शुरू होना था, लेकिन ऐसा हो न सका।
बारिश ने डाली मैच में बाधा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच ओवल के डुनेडिन में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश के चलते अभी तक मैच में टॉस तक नहीं हो पाया है। बारिश के चलते मैच के समय को बदला जा रहा है। अंपायर्स बारिश रूकने के बाद दो बार मैदान का इंपेक्शन कर चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या मैच शुरू हो पाएगा या बारिश के चलते इसको रद्द कर दिया जाएगा।
क्या बोले शादाब खान?
मौसम को लेकर पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने कहा “पाकिस्तान में हमारी गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए हमारे लिए यहां ठंड होगी। यहां भी कराची की तरह ही हवा चलती है। मैं देख रहा हूं कि बाउंड्री का आकार छोटा है, इसलिए मुझे देखना होगा कि कहां गेंदबाजी करनी है। हमारी टीम बहुत युवा है, वे अपना हुनर साबित करना चाहते हैं और दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं।”
इस सीरीज में दोनों टीमों के नए कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके चलते टीम लीग मैचों में हारकर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान सलमान अली आगा को बनाया गया, लेकिन कप्तानी में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में हैं।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
22 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines