Mohammad Rizwan AUS Tour: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद मोहम्मद रिजवान को टीम का नया व्हाइट बॉल कैप्टन बनाया गया है। रिजवान के सामने पहला चैलेंज ही बहुत बड़ा है। पाकिस्तान को तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। हालांकि, नए कप्तान का कहना है कि कंगारुओं से भिड़ने के लिए पाकिस्तान टीम इस बार पूरी तरह से तैयार है। रिजवान ने कंगारू टीम को खुली चुनौती दे डाली है। विकेटकीपर बल्लेबाज के अनुसार, पाकिस्तान टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में शिकस्त देने में सफल रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शेयर किए वीडियो में बात करते हुए रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि हमें ऑस्ट्रेलिया में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि जब आप पिछले नतीजों को देखेंगे तो रिजल्ट हमें बताते हैं कि वहां हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर इस बार जो टीम जा रही है उससे देश को उम्मीद रखनी चाहिए। हमने जब लास्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली थी, तो ऐसा ही था कि हम हर मैच जीतने वाले थे। हम काफी करीब आकर हारे थे। हमने कुछ चीजों को नोटिस किया है और उस पर काम करके हम उसे पॉजिटिव लेंगे। इंशाअल्लाह ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएंगे।”
बाबर-अफरीदी की वापसी
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने को तैयार है। टीम से ड्रॉप होने के बाद बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की फिर से टीम में वापसी हुई है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टूर का आगाज वनडे सीरीज से होगा, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। वहीं, सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी और लास्ट गेम 19 नवंबर को खेला जाना है। पाकिस्तान ने हाल ही में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी। पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद टीम ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दो मैचों को जीतकर सीरीज को अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
38 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
58 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines