Yashasvi Jaiswal: 23 साल की उम्र में ही यशस्वी जायसवाल क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा चुके हैं। यूपी के भदोही जिले के गांव सुरियावां के रहने वाले यशस्वी संघर्ष कर यहां तक पहुंचे हैं। आज वे सचिन तेंदुलकर और वसीम अकरम जैसे क्रिकेटरों के कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं, कई रिकॉर्ड्स की बराबरी कर चुके हैं। जायसवाल अब फोर्ब्स इंडिया की 2025 की 30 अंडर 30 सूची (Indias 30 Under 30 list) में जगह बना चुके हैं। वे 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने मुंबई आ गए थे। बचपन में उन्होंने एक डेयरी की दुकान में काम किया था।
यह भी पढ़ें:IPL 2025: नए सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, टीम से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी
उनका क्रिकेट के अभ्यास सत्रों में भाग लेना डेयरी मालिक को रास नहीं आया और उसने जायसवाल को काम से हटा दिया था। इसके बाद वे कई सालों तक शहर के आजाद मैदान में ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में रहे थे। अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए पानीपूरी तक बेची। 2013 की बात है, जब वे सांताक्रूज में क्रिकेट अकादमी चलाने वाले ज्वाला सिंह की नजर में आए। ज्वाला सिंह ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और उनको रहने के लिए जगह दी। जायसवाल इंडिया की अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं।
ये भी पढ़िए- VIDEO: शतक से पहले रोहित ने किया था कोहली को इशारा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
उन्होंने 2018 अंडर-19 एशिया कप में भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद नेशनल टीम में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तब पहचान बनाई, जब 2024 की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरे शतक लगाए। विराट कोहली और विनोद कांबली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे तीसरे भारतीय हैं। यह नहीं, सर डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद तीसरे सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में लगातार 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं।
साल में कमाते हैं 4 करोड़ रुपये
एक टेस्ट सीरीज में 20 छक्के लगाने वाले वे इतिहास के पहले खिलाड़ी है। जायसवाल 2024 में टेस्ट मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वे अकेले भारतीय खिलाड़ी है। फिलहाल जायसवाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के लिए खेलते हैं। अपने टैलेंट के जरिए वे साल में लगभग 4 करोड़ रुपये कमाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 16 करोड़ से अधिक है। मुंबई में उनके पास 6 करोड़ की कीमत का घर है। उनके पास शानदार कार कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज बेंज CLA 200, टाटा हैरियर और महिंद्रा थार शामिल हैं।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
10 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines