Neeraj Chopra on Not Winning Gold: डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा दूसरे पायदान पर रहे। वो लगातार तीसरे साल अपनी पोजीशन पर कायम करने में सफल हुए। 2022 में उन्होंने यह प्रतियोगिता जीती थी। 2023 और 2024 में वो दूसरे स्थान पर रहे। इस साल भी कुछ ऐसा ही रहा और अब नीरज चोपड़ा ने खुद बताया कि वो गोल्ड क्यों नहीं जीत पाए।
टाइमिंग और रनअप ने बिगाड़ा खेल
नीरज चोपड़ा ने दूसरे स्थान पर आने के बाद इंटरव्यू में गोल्ड नहीं मिलने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘टाइमिंग सही नहीं थी। रनअप भी अच्छा नहीं था। कुछ ऐसा था, जो मुझे उस दिन सही नहीं लगा। कुछ चीजें अच्छी गई लेकिन यह वो नतीजा नहीं है, जिसकी मैंने उम्मीद की थी। आखिरी मौके पर मैं 85 मीटर फेंकने में सफल रहा। मैंने काफी कोशिश की और मार्क के ऊपर फेंका। हालांकि, जूलियन ने 91 मीटर भाला फेंक दिया। हम तीन हफ्ते बाद एक-दूसरे से मिलेंगे। मुझे ट्रेनिंग करने की जरूरत है। इस खेल में दिन पर चीजें निर्भर करती हैं। ‘
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भरी हुंकार
नीरज चोपड़ा ने कहा कि अब वो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर ध्यान देंगे और उसके लिए ट्रेनिंग करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास टोक्यो में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप इवेंट से पहले तीन हफ्ते हैं। मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा। हम करीब आते जा रहे हैं और मुझे भाला थोड़ी ज्यादा दूर फेंकने की जरूरत है। इस साल मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप इवेंट में मेरा टाइटल रिटेन करना है। आज मुश्किल दिन था और हमेशा कोई न कोई दिन हमारे लिए मुश्किल होता है। मुझे प्रतियोगिता के दौरान चीजें सही करनी होंगी। मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे सिर्फ अच्छी टाइमिंग की जरूरत है।’
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता है मेडल
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने दो मेडल जीते हैं। 2022 में उन्होंने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 2023 में उनकी किस्मत चमकी और उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अब 2025 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद होगी। वो फिर से भारत के लिए मेडल ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- BWF World Championships 2025: इतिहास रचने से चूक गईं पीवी सिंधु, क्वार्टरफाइनल में इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया दिल
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
28 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines