IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पुरुष टीम के साथ-साथ भारतीय महिला टीम भी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। टी20 सीरीज के दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और अगर तीसरे मैच में भी जीत मिल जाती है तो टीम इंडिया सीरीज जीत लेगी। भारत के लिए ये काम और भी आसान होता दिख रहा है क्योंकि इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट तीसरे मुकाबले से पहले इंजर्ड हो गई हैं और तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगी। इंग्लिश टीम के लिए ये एक बड़ा झटका है क्योंकि तीसरा मुकाबला इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला भी साबित हो सकता है।
ब्रंट ग्रोइन इंजरी का हुईं शिकार
इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ग्रोइन इजरी की वजह से तीसरे मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टैमी ब्यूमोंट कप्तानी करती हुई नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब ब्यूमोंट इंग्लैंड की कप्तानी करती हुई दिखेंगी। ब्रंट ने इस सीरीज के पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था लेकिन इसके बाद भी टीम को 97 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
रिप्लेसमेंट के तौर पर किसकी हुई एंट्री?
नेट साइवर-ब्रंट के बाहर होने से उनकी जगह माइया बाउचर को इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है। बाउचर एक एग्रेसिव बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड के लिए 44 टी20 खेलने का अनुभव रखती हैं। उन्होंने टीम के लिए खेली 37 पारियों में 722 रन बनाए हैं और 23.29 का रहा है। इसी के साथ वो 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
ब्यूमोंट का अनुभव आएगा इंग्लैंड के काम?
टैमी ब्यूमोंट एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और 246 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं और उनका अनुभव इंग्लैंड के लिए कारगर साबित हो सकता है। ब्यूमोंट के पास 106 टी20 मुकाबले खेलने का अनुभव है। इस दौरान वो 24 से ज्यादा की औसत से 1923 रन बना चुकी हैं।
टीम इंडिया के लिए पहले मैच में स्मृति मंधाना ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। इसी के साथ दूसरे मैच में अमनजीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज ने तूफानी अर्धशतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: एजबेस्टन में जडेजा-गिल का बड़ा कमाल, ‘डबल सेंचुरी’ के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines