My11Circle: लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास हो चुका है। जिसके जरिए भारत सरकार अब पैसे के लेन-देन वाले गेमिंग ऐप और साइट पर शिकंजा कसकर देश में ई-स्पोर्ट्स को प्रमोट करने वाली है। आजकर मार्केट में बहुत सारे ऐसे ऐप हैं जिनपर लोगों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाया जाता है। इसके लिए पहले लोगों को ऐप पर पैसे लगाकर अपनी टीम बनानी होती है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आप थोड़े पैसे लगाकर करोड़ों रुपये जीतेंगे। उनमें से एक ऐप My11Circle भी है। जिस पर अब भारत में बैन होने का खतरा मंडराने लगा है।
क्या बैन हो जाएगा My11Circle ?
ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास होने के बाद My11Circle पर संकट के बाद मंडराने लगे हैं। क्योंकि ये प्लेफॉर्म भी लोगों को लालच देकर करोड़पति बनाने का लालच देता है। My11Circle ऐप में भी आप अपनी टीम बनाकर पैसे का लेन-देन करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली My11Circle के साथ जुड़े हैं। ऐसे ऐप पर लोग अपना सारा पैसा लगाकर हार जाते हैं और कई मामले में तो लोग सुसाइड भी कर लेते हैं।
My11Circle पर लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के हिसाब से पॉइंट्स मिलते हैं। करोड़ों लोग इस ऐप पर अपनी टीम बनाकर पैसा लगाते हैं। जिसकी टीम अच्छी होती है और सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करती है उसको काफी ज्यादा पैसे भी मिलते हैं, वहीं अगर आपके द्वारा बनाई गई टीम के पॉइंट्स कम रह जाते हैं तो आप पैसे हार जाते हैं। एक तरह से ये ऐप सट्टेबाजी को को प्रमोट करता है।
ई-स्पोर्ट्स को भारत सरकार देगी बढ़ावा
ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के जरिए भारत में ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा मिलेगा। जिनपर पैसों का कोई लेन-देन नहीं होता है। इसके चलते भारत में गेमिंग का बड़ा बाजार तैयार होगा। कैंडी क्रश और लुडो जैसे कई ऐसे गेम है जिनमें पैसे का कोई लेन-देन नहीं होता है। भारत सरकार ने ऑनलाइन गेम को 2 कैटेगरी ई-स्पोर्ट्स और रियल मनी गेम्स में बांटने का फैसला किया है। ई-स्पोर्ट्स में ऐसे गेम को रखा गया है जिनमें पैसे का कोई लेन-देन नहीं होगा, वहीं रियल मनी गेम्स में ऐसे गेम को रखा गया है जिनमें यूजर्स पैसों का लेन-देन करते हैं।
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया के स्पॉन्सर Dream 11 पर मंडराया खतरा, लग सकता है बैन
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
11 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
54 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines