Mustafizur Rahman DC : दिल्ली कैपिटल्स को मिल रही लगातार बुरी खबरों के बीच टीम के लिए एक गुड न्यूज आई है। नेशनल टीम का साथ छोड़कर खूंखार तेज गेंदबाज दिल्ली के गेंदबाजी अटैक को धार देने आ रहा है। नाम है मुस्ताफिजुर रहमान। मुस्ताफिजुर को दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है। बांग्लादेश के फास्ट बॉलर का पहले भारत आना तय नहीं था। मुस्ताफिजुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह यूएई के लिए रवाना हो रहे थे। हालांकि, वह यूएई के खिलाफ होने वाली सीरीज को बीच में ही छोड़कर दिल्ली टीम का साथ निभाने पहुंचेंगे।
दिल्ली को मिलेगी मुस्ताफिजुर की सुविधा
दरअसल, बांग्लादेश को यूएई से दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 17 और दूसरा मैच 19 मई को खेला जाना है। अब क्रिकबज की खबर के अनुसार, पहला मैच खेलते ही मुस्ताफिजुर यूएई से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ लेंगे। यानी वह यूएई के खिलाफ दूसरे टी-20 में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मुस्ताफिजुर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे और 18 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
मुस्ताफिजुर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एनओसी भी मिल चुकी है। हालांकि, दिल्ली को बांग्लादेश के फास्ट बॉलर की सुविधाएं सिर्फ 24 मई तक ही मिल पाएगी। दिल्ली ने मुस्ताफिजुर को 6 करोड़ रुपये खर्च करते हुए जैक फ्रेजर मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है।
कैसे मिलेगा दिल्ली को प्लेऑफ का टिकट?
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबले में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो टीम को बचे हुए तीन में दो मैचों में हर हाल में जीत चाहिए होगी। दिल्ली के अभी कुल 13 पॉइंट हैं।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
36 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines