Mumbai Indians Coaching Change: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी 2025 से हो रही है. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. मुंबई ने पिछले सीजन खिताब को अपने नाम किया था. अब आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी कोचिंग में बदलाव किया है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी को कोचिंग युनिट में जगह दी है.
मुंबई इंडियंस ने किया बदलाव
मुंबई इंडियंस ने अपनी कोचिंग युनिट में बड़ा बदलाव किया है. वुमेंस प्रीमियर लीग के लिए टीम ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन कोच नियुक्त किया है. बीम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2014 से 2017 तक खेल चुकी हैं. बीम्स, मुख्य कोच लिसा कीथली, बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन गोस्वामी, बैटिंग कोच देविका पालशिकर और फील्डिंग कोच निकोल बोल्टन के साथ एमआई के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगी.
ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम
बीम्स ने जताई खुशी
क्रिस्टन बीम्स मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने के बाद बेहद खुश हैं. उन्होंने एमआई की इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ी के साथ काम करने का यह एक अविश्वसनीय अवसर है, जिनके खिलाफ मैं क्रिकेट खेल चुका हूं. यह एक अद्भुत संस्कृति है. उन्होंने लंबे समय से जीत की संस्कृति विकसित की है, लेकिन यह एक परिवार जैसा है, जिसके बारे में हर कोई बात करता है कि यह समूह कितना एकजुट है, और यह एक परिवार की तरह है जिसका हिस्सा आप बनना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: रोके नहीं रुक रहे Rinku Singh, T20 वर्ल्ड कप से पहले धांसू फॉर्म जारी, ठोका एक और जोरदार अर्धशतक
करियर पर एक नजर
41 साल की क्रिस्टन बीम्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं और उन्होंने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया है. इसके अलावा बीम्स ने 30 वनडे मैचों में 42 विकेट लिए हैं, जबकि 18 टी-20 मैच में उन्होंने 20 बल्लेबाजो को अपना शिकार बनाया है.
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, एमेलिया कर, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, संजीवन सजना, राहिला फिरदौस, निकोल कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ट, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक और मिली इलिंगवर्थ.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines